फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
हाथरस: मृतका कमलेश का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना हाथरस जंक्शन के भौगांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
कविता (20) पुत्री इंद्रपाल निवासी भौगांव थाना हाथरस जंक्शन की 24 जून 2019 को जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव पढ़ील निवासी नकुल कुमार पुत्र डोरीलाल के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करने लगे। करीब 20 दिन पहले कविता व उसके पति नकुल के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद कविता के पिता इंद्रपाल पढ़ील से अपनी बेटी को अपने गांव भौगांव ले आए थे। इसी बात से कविता काफी परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बुधवार की देररात को घर में रखे विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर कविता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके के लोग शव अपने साथ ले गए। इधर मृतका के भाई अजीत की तहरीर पर पुलिस ने पति नकुल, ससुर डोरीलाल और सास रामवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को मायके के लोगों को सौंप दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें