फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नई तैनाती वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं भी करेंगे पंचायत चुनाव में ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में नए भर्ती हुए शिक्षकों के अलावा अंतरजनपदीय तबादले के तहत आए शिक्षक-शिक्षिकाओं का डेटा फीड किया जा रहा है। ऐसे करीब 500 शिक्षक-शिक्षिकाओं के डेटा की फीडिंग होनी है।
विज्ञापन

इस डेटा को पोर्टल के जरिये राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जा रहा है। अब तक जिले के सभी विभागों के कार्मिकों का डाटा पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। वर्तमान में नए भर्ती हुए शिक्षक और अंतरजनपदीय तबादले में आए शिक्षक-शिक्षिकाओं के डेटा की फीडिंग चल रही है। जल्द ही इस डेटा को भी पोर्टल के माध्यम से आयोग को भेजा जाएगा। वहीं दूसरे जिलों में स्थानांतरित किए जा चुके शिक्षक-शिक्षिकाओं का डेटा पोर्टल से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें