फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने लिया चार्ज, जानी हाथरस की पृष्ठभूमि

Tue, 24 Dec 2024 11:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चिरंजीव नाथ सिन्हा 1998 में आईपीएस अधिकारी बने। उन्होंने बीए, एमबीए, डिप्लोमा इन इंटरनेशनल ट्रेड मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त की है। बाराबंकी में एसपी के पद पर रहने के बाद अब हाथरस में एसपी का चार्ज संभाला है।
विज्ञापन
चार्ज लेते हुए हाथरस के नवागत एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निपुण अग्रवाल का पुलिस उपायुक्त कमिश्रनरेट लखनऊ के पद पर तबादला होने के बाद बाराबंकी में तैनात पुलिस अधीक्षक चिंरजीव नाथ सिन्हा को हाथरस का नया एसपी बनाया गया। 23 दिसंबर को उन्होंने हाथरस में चार्ज ग्रहण कर लिया। 

विज्ञापन


हाथरस के नवागत एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। एसपी ने जनपद हाथरस की पृष्ठभूमि के बारे में भी जानकारी की। एसपी  चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में पत्रकारों से मुलाकात की। 
विज्ञापन


नवागत एसपी चिरंजीव नाथ सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि शासन की जो प्राथमिकताएं हैं, सबसे पहले उनका क्रियांवयन करना है। माताएं, बहनें, बेटियों की सुरक्षा पर कार्य किया जाएगा। जो विवेचनाएं रूकी हैं, उनका निस्तारण होगा। ट्रैफिक प्रबंधन पर भी कार्य किया जाएगा। समाज के सभी वर्ग से संवाद किया जाएगा। जन सुनवाई को और बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन


नए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के बारे में
चिरंजीव नाथ सिन्हा 1998 में आईपीएस अधिकारी बने। उन्होंने बीए, एमबीए, डिप्लोमा इन इंटरनेशनल ट्रेड मैनेजमेंट की शिक्षा प्राप्त की है। बाराबंकी में एसपी के पद पर रहने के बाद अब हाथरस में एसपी का चार्ज संभाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें