फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नई नवेली दुल्हन जेवरात व सामान लेकर हुई लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शादी के एक माह बाद एक दुल्हन काफी जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर लापता हो गई। इतना ही नहीं उसके परिजन भी लापता हो गए। आरोप है कि दुल्हन ने खाने में कुछ मिला दिया था, जिसे खाने के बाद ससुराल के लोग बेहोश हो गए थे।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाढ़पुर में एक माह पहले एक परिवार आकर बसा। इसी गांव में पहले से रह रहे एक युवक ने इस परिवार की एक लड़की से शादी कर ली। यह युवक गुजरात में नौकरी करता था। अब युवक वापस अपनी नौकरी पर चला गया। शुक्रवार की रात्रि में नई नवेली दुल्हन अपनी ससुराल से सारा जेवरात व कुछ अन्य कीमती सामान लेकर लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब परिजनों को वह घर पर नहीं मिली तो उसे तलाश किया। इतना ही नहीं उसके मायके के सदस्य भी लापता थे। परिजनों ने इन सभी को तलाशना शुरू कर दिया, लेकिन वह नहीं मिली। इसकी जानकारी हाथरस जंक्शन पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें