फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पड़ोसियों ने सास-बहू पर किया ईंटों से हमला, दोनों जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खेड़िया कलां में एक युवक के मकान की छत पर रखी ईंटों को उठाकर ले जाने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने युवक की मां और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पिटाई की गई और ईंटों से भी हमला किया गया। हमले में युवक की मां के सिर में चोट आई है, जबकि युवक की पत्नी मारपीट के दौरान चोटिल हो गई। घटना के संबंध पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
सचिन कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी खेड़िया कलां ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसके मकान की छत पर रखी ईंटों को पड़ोस की एक युवती उठाकर ले जा रही थी। जब उसकी मां कृष्णा देवी और पत्नी रूबी ने इसका विरोध किया तो युवती व तीन अन्य नामजदों ने उन पर ईंटों से ही हमला कर दिया। हमले में मां और पत्नी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने तहरीर में कहा है कि जब वह रात साढे़ सात बजे सिकंदराराऊ स्थित अपनी दुकान से घर पहुंचा तो नामजदों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। इन नामजदों ने दिल्ली से अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर फिर से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें