फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुरस्कार के लिए सत्यापन में लापरवाही, स्मरणपत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की 25 ग्राम पंचायतों के स्थलीय सत्यापन में जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से लापरवाही सामने आई है। इसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों तत्काल सत्यापन किए जाने के लिए स्मरणपत्र जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
योजना के तहत जिले की करीब 78 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था। इन ग्राम पंचायतों के मूल्यांकन के दौरान जिले की 25 ग्राम पंचायतों को स्थलीय सत्यापन के लिए चयनित किया गया है। अब इन ग्राम पंचायतों के भौतिक सत्यापन के लिए 10 जिला स्तरीय अधिकारियों की पांच कमेटी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कमेटी को इन ग्राम पंचायतों के आवेदन के सापेक्ष स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे प्रदेश को 10 ग्राम पंचायतों का चयन कर भेजा जा सके। इन अधिकारियों द्वारा अभी तक सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस कारण सीडीओ ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का जल्द से जल्द सत्यापन कराने के लिए स्मरणपत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें