फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बांटे राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
हाथरस : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज बांटते अध्यापक। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजन के क्रम में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों एवं अभिभावकों को राष्ट्रीय ध्वज बांटे गए।
समाजसेवी डॉ. विकास शर्मा डायरेक्टर फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर, अमरीश अग्रवाल सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर ने विद्यालयों में ध्वज एवं मिष्ठान वितरण किया। संविलियन विद्यालय कूपा कलां में भी बच्चों को झंडे और मिठाई बांटी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तिलक सिंह, पूर्व प्रधान बृजेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका शमलेश गोस्वामी एवं प्रधान प्रतिनिधि तिलक सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। आगरा चुंगी स्थित प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर तीन और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बागपुर में भी डॉ. विकास शर्मा ने झंडे बांटे। प्रधानाध्यापिका कमलेश चाहर, सहायक अध्यापक जितेंद्र सिंह, सुनील यादव, अमरीश अग्रवाल सहायक अध्यापक उपस्थित रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बागपुर में प्रधानाध्यापक सुनील यादव, सहायक अध्यापक वेद प्रकाश, सूरत प्यारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें