न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के अमोल चंद पब्लिक स्कूल में सोमवार को नर्सरी ओर प्राइमरी सेक्शन के बच्चों के लिए टॉय ट्रेन को पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने पूरे दिन ट्राय ट्रेन में सफर का लुत्फ उठाया।
चौहान ने कहा कि टॉय ट्रेन के आने से छोटे बच्चों का मनोरंजन तो होगा ही, साथ ही बच्चों में स्कूल आने की ललक बढ़ेगी। विद्यालय के चेयरमैन विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि स्कूल हमेशा से अपने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहता है। इस क्रम में स्कूल में एक हाफ ओलंपिक स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया जा रहा है। छोटे बच्चों में घर से स्कूल जाने के लिए भय होता है, उसे दूर करने के लिए मनोरंजन के लिए ये टॉय ट्रेन यहां लगवाई गई है। पूरे अलीगढ़ मंडल में यह टॉय ट्रेन केवल इसी स्कूल में शुरू हुई है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवदत्त वर्मा, राजेंद्र मोहन सक्सेना, जयपाल सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, दाऊदयाल वार्ष्णेय, प्रिंसिपल डॉ. सुमोद शर्मा, अनूप गुप्ता, खुशी शर्मा, रेनु,वैष्णो कौशिक, राजेश आचार्य, धीरज वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, विष्णु वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय, डॉ. नितेश कुमार आदि उपस्थित थे। अंत में डायरेक्टर सागर वार्ष्णेय ने सभी का आभार जताया। संवाद