न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिला अध्यक्ष राकेश कुशवाहा ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना कराने, ईवीएम की साथ लगी पेपर ट्रेल मशीन से निकलने वाली पर्चियों का मिलान करने की मांग की। उन्होंने निजी क्षेत्र में एससी-एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण लागू करने पर जोर दिया।
एमएसपी की गारंटी का कानून बनाकर लागू करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने और एससी-एसटी और ओबीसी छात्रों की रोकी गई छात्रवृत्ति तत्काल प्रभाव से दिए जाने के साथ फीस वृद्धि के अनुपात में छात्रवृत्ति बढ़ाने मांग की है। इस मौके पर श्याम सुंदर, लक्ष्मण नरेंद्र कुमार, सौरभ, राकेश आदि मौजूद थे। संवाद