फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मनरेगा कार्यों के लिए ग्राम पंचायत से जारी होंगे मस्टरोल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों के मस्टरोल अब ग्राम पंचायत स्तर से ही जारी हो सकेंगे। इसे लेकर शासन से निर्देश जारी कर दिए हैं।
ग्राम पंचायत में होने वाले कार्य के मस्टरोल अब तक विकास खंड स्तर से जारी होते थे। काफी संख्या में काम होने के कारण कभी-कभी मस्टरोल जारी होने में देरी हो जाती थी। इसे लेकर शासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई स्थानों पर तो कार्य होने के बाद तक भी मस्टरोल जारी नहीं हो पाते थे।
विज्ञापन

इस कारण काम करने वाले मनरेगा मजदूरों को भुगतान देने में काफी परेशानी होती थी। परियोजना निदेशक (पीडी) राजेश कुरील ने बताया कि अब सभी ग्राम पंचायतों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मनरेगा के कार्यों में तेजी भी आएगी। मस्टरोल सहित कई कार्यों को सीधे ग्राम पंचायत स्तर से जोड़ दिया गया है। मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों का भुगतान ब्लॉक स्तर से ही होगा। इस प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें