फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बेघर लोगों ने मकान निर्माण के लिए की मुआवजे की मांग

विज्ञापन
हाथरस : नगला भोजा में टूटे मकान। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के नगला भोजा में जल निगम की लापरवाही का खामियाजा वहां के कुछ परिवार भुगत रहे हैं। जल निगम ने इनके मकान तो तुड़वा दिया हैं लेकिन इन्हें मानक के अनुसार नहीं बनवा रहा। ऐसे में वह बेघर हो गए हैं। इन लोगों ने डीएम से गुहार लगाई है कि उन्हें मुआवजा दिलवा दिया जाए, जिससे कि वह अपने मकान खुद बनवा सकें।
उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले अमृत योजना के तहत एक पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। इसकी वजह से नगला भोजा के कई घरों में दरारें पड़ गई थी और यह घर गिरासू हो गए थे। जलनिगम ने इन घरों को तुड़वा दिया था और फिर से मकान बनवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जलनिगम की इस कार्यवाही से लोग संतुष्ट नहीं है। इनका कहना है कि जल निगम मानक के विपरीत निर्माण कार्य करा रहा है। ऐसे में उन्हें मुआवजा दे दिया जाए, जिससे कि वह अपने घर खुद बनवा सकें। इन लोगों ने डीएम को पत्र दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें