फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नगर पालिका की टीम ने देखा इंदौर का कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट

विज्ञापन
हाथरस: इंदौर में कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट को देखते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व अन्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
नगर पालिका टीम ने देखा इंदौर का कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट
विज्ञापन

कूड़े के दोबारा उपयोग के बारे में भी ली जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर पालिका की टीम ने नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में इंदौर में नगर निगम द्वारा संचालित कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी अधिकारी व कर्मचारी भी टीम में शामिल थे।
इस प्लांट में कूड़े से खाद और इंटरलॉकिंग टाइल्स व अन्य वस्तुएं बनाई जाती हैं। इस प्लांट में सूखे और गीले कूड़े को छानकर अलग-अलग किया जाता है। दोबारा उपयोग में लाए जाने योग्य कूड़े को भी मशीन से अलग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोसेसिंग प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां दिन में 300 मेगा टन तक कूड़े को प्रोसेस किया जा सकता है। इस मौके पर नगर पालिका की टीम में अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, डीपीएम मनीषराज अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें