हाथरस : अतिक्रमण हटवाती नगर पालिका की टीम और मौके पर मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका प्रशासन द्वारा तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान शहर के तालाब चौराहे से अलीगढ़ रोड गांधी तिराहे तक चला। इस दौरान जेसीबी ने कई अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए।
अतिक्रमणकारियों में इस दौरान खलबली रही। कुछ लोगों की पालिका की टीम से नोक-झोंक भी हुई। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। संवाद