न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर नगर पालिका परिषद की ओर से पेंटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य का नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों को सफाई करने के बाद ही पेंटिंग बनाने के निर्देश दिए।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि ओवरब्रिज की दीवारों पर ऐसी कलात्मक वॉल पेंटिंग बनाई जाए, जो समाज को अच्छे संदेश दे। उन्होंने कहा कि इन संदेशों के जरिये लोगों को सरकारी योजनाओं का ज्ञान भी होगा। संवाद