हाथरस: कोरोना से बचाव के लिए अलीगढ़ रोड पर श्याम प्रेस के सामने स्टॉल लगाकर लोगों के हाथ धुलवाते न?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोराना वायरस से बचाव के लिए नागरिकों को जागरूक करने का अभियान नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। इस क्रम में तालाब चौराहे के निकट अलीगढ़ रोड पर हाथ धोने के स्टॉल लगाए गए। ई-रिक्शा और ऑटो को सीवर जेटिंग मशीन के माध्यम से सेनेटाइज किया गया। तालाब चौराहे पर लगाए गए स्टॉल का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया।
चेयरमैन ने कहा कि नागरिकों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिन-प्रतिदिन व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। केवल सावधानी की आवश्यकता हैं।
नगर पालिकाध्यक्ष ने बचाव के उपाय भी बताए और इस मौक पर कहा कि यदि किसी को बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई है तो डॉक्टर से संपर्क करें। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, अवर अभियंता नंद किशोर, ललित शर्मा, मोहित शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।