फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पेट्रोल पंप संचालक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : सड़क दुर्घटना में मृत जावेद का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गांव भोजपुर के निकट बाइक सवार मां-बेटे को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक पेट्रोल पंप संचालक थे। घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद जिला अस्पताल में काफी भीड़ लग गई और वहां कोहराम मच गया। पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डा माधव विहार कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय जावेद उर्फ बंटी राणा पुत्र केएस राणा बुधवार की देर शाम को अपनी मां रुखसाना के साथ इगलास रोड पर भोजपुर गांव के निकट स्थित अपने पेट्रोल पंप पर गए थे। जावेद अपनी पेट्रोल पंप से रात को करीब पौने आठ बजे बाइक पर अपनी मां को साथ लेकर हाथरस लौट रहे थे। इस बीच गांव भोजपुर के निकट एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे जावेद और उनकी मां रुखसाना बेगम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर भीड़ लग गई। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने जावेद को मृत घोषित कर दिया। वहीं रुखसाना को परिवार के लोग सही उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए। जावेद की मौत की जानकारी परिजनों व उनकी कॉलोनी के लोगों को हुई तो देखते ही देखते जिला अस्पताल परिसर में काफी लोगों की भीड़ लग गई। वहां कोहराम मच गया। सूचना के बाद इलाका पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। संवाद
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को लेकर हुई नोक-झोंक
हाथरस। जिला अस्पताल में लोगो की पुलिस से उस समय कहासुनी हो गई, जब पुलिस ने शव को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से पोस्टमार्टम गृह ले जाने लगी। इस पर वहां परिवार के ही कुछ लोगों ने यह कहते हुए विरोध जताया कि अभी परिवार के कुछ और सदस्य आने वाले हैं। ऐसे में शव को अभी अस्पताल परिसर में ही रखा जाए। इस बात पर वहां नोक-झोंक भी हो गई। संवाद
विज्ञापन

रुखसाना पिछले साल लड़ी थीं ब्लॉक प्रमुख का चुनाव
हाथरस। यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि इस दुर्घटना में घायल रुखसाना बेगम पत्नी केएस राना पिछले वर्ष हुए पंचायत चुनाव में हाथरस ब्लॉक से भाजपा के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ी थीं। कांटे के मुकाबले में वह दूसरे स्थान पर आई थीं। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पूनम पांडेय जीत गई थीं। दुर्घटना की जानकारी पाकर जिला अस्पताल में भाजपा के भी कुछ नेता पहुंच गए। देर रात तक अस्पताल में काफी भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें