फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 21 टीबी मरीजों को नगर पालिका प्रशासन ने लिया गोद

विज्ञापन
हाथरस : टीबी रोगियों को स्वास्थ्य किट देते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व ईओ डॉ. विवेकानंद। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद द्वारा 21 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। नगर पालिका परिषद हाथरस के अध्यक्ष आशीष शर्मा व अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद ने क्षय रोग के मरीजों के घर-घर जाकर संपर्क किया और उन्हे स्वास्थ्य रक्षक किट भेंट की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शासन की नीति के अनुरूप नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 21 मरीजों को गोद लिया गया है। नगर पालिका परिषद इन मरीजों का पूरी तरह से ध्यान रखेगी। वर्तमान में इन मरीजों को स्वास्थ्य रक्षक किट उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सब मरीजों को उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी दिया गया है। यदि इन मरीजों को कोई परेशानी हो तो वह मुझसे संपर्क कर सकते हैं। अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद ने बताया कि शासन की नीति के अनुरूप इन मरीजों की पूरी देखभाल की जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ सभासद विशाल दीक्षित भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें