फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोविड कंट्रोल रुम से पहुंची मुंबई कॉल, महिला से बदतमीजी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड कंट्रोल रूम के फोन नंबर से मुंबई में रहने वाली एक महिला को कॉल कर परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत साहित्य सहाय ने ट्वीट के माध्यम से यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर की गई है। इस मामले में सोनी टीवी के धारावाहिक क्राइम पेट्रोल के एंकर अनूप सोनी ने ट्वीट किया है। इस ट्टवी के बाद जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। जांच के लिए सीडीओ कोविड कंट्रोल रूम पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हालांकि अभी इस मामले में किसी भी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
कोरोना मरीजों के लिए जिला प्रशासन की ओर से बने कोविड कंट्रोल रूम से तीन पालियों में कॉल की जा रही हैं। होम आइसोलेट मरीजों से उनके ऑक्सीजन लेवल और मेडिकल किट मिलने सहित कई बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों को पूरा ब्योरा कंट्रोल रूम को भेजता है। कंट्रोल रूम से कोरोना संक्रमित मरीज को की गई एक कॉल सीधे मुंबई पहुंची। इस नंबर पर तीन बार कॉल की गई।
विज्ञापन

इस महिला ने इस बारे में अपने मित्र साहित्य सहाय को बताया। साहित्य सहाय ने यूपी पुलिस को ट्वीट करते हुए लिखा है कि हाथरस के इन फोन नंबरों से मुंबई के रहने वाली उनकी मित्र को बार-बार कॉल करके परेशान किया जा रहा है। 05722227046, 227042 से बात करने वाले ऑक्सीजन के नाम पर धोखाधड़ी करने की कोशिश में मालूम पड़ते हैं और बदतमीजी से छेड़छाड़ वाली भाषा में बात करते हैं। कृपया इस पर कार्रवाई करें।
इस ट्वीट के आते ही कई लोगों ने रिट्वीट करना शुरू कर दिया। इस रिट्वीट में क्राइम पेट्रोल के एंकर अनूप सोनी ने भी मामले का संज्ञान लेने की अपील करते हुए ट्वीट किया। प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। डीएम के निर्देश पर सीडीओ आरबी भास्कर ने पूरे मामले की कंट्रोल रूम पहुंचकर जांच की। जांच में पाया कि गलत नंबर लिखे होने के कारण कॉल बार-बार की जा रही थी। सही तरीके से बात भी नहीं हो पाई। इस नंबर को तत्काल डेटा बेस में हटवाया गया। वहीं टवीट करने वाले साहित्य सहाय व इस महिला से वार्ता की गई और पूरे मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना मरीज के नाम के आगे गलत नंबर लिख दिया गया था। इस कारण कोविड कंट्रोल रूम से इस नंबर कॉल की गई थी। ट्वीट आने के बाद मामले की तत्काल जांच शुरू की गई। जांच में पाया गया कि नंबर गलत था। इस नंबर का हटवा दिया गया है। महिला से वार्ता कर उसे भी समझा दिया गया है।
-आरबी भास्कर, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें