न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सांसद राजवीर दिलेर ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन की गतिविधियों को लेकर जिलाधिकारी और सीएमओ से फोन पर बात की है। सांसद ने यह भी कहा है कि ऑक्सीजन व अन्य संसाधन जुटाए जाएं और किसी भी प्राइवेट अस्पताल में मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
सांसद ने बताया कि ऑक्सीजन, बेड और वेंटिलेटर आदि की उपलब्धता को लेकर उन्होंने डीएम और सीएमओ से वार्ता की है। उन्होंने बताया कि उन्हें यह शिकायत भी मिल रही हैं कि मरीजों से काफी ज्यादा वसूली कुछ अस्पताल संचालक कर रहे हैं। इस पर लगाम लगाने और ऐसे अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी उन्होंने कहा है। उन्होेंने कहा है कि वह खुद सोमवार को अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।