फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टीकाकरण में लापरवाही पर सांसद ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सांसद राजवीर दिलेर ने मंगलवार को जिला अस्पताल में पुरुष और महिला टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां कुछ लोगों ने उनसे शिकायत की कि वह टीका लगवाने के लिए काफी देरी से बैठे हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है और लापरवाही बरती जा रही है। इस पर सांसद ने नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सांसद राजवीर दिलेर ने जिला अस्पताल में पुरुष टीकाकरण केंद्र व महिला टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इसके बाद सांसद ने वैक्सीनेशन में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों से जानकारियां ली। उन्होंने यह भी पूछा कि आज कितने लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सांसद ने वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि वो टीकाकरण को लेकर जागरूक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है एवं प्रभावित है। सभी लोग अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं। कुछ लोगों ने बताया कि टीकाकरण केंद्र पर लापरवाही बरती जा रही है। इसकी वजह से टीकाकरण में देरी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने वहां सीएमएस से स्पष्ट कहा कि इस तरह की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को सुलभ और सुगम सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें