फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ज्यादातर शहर हॉटस्पॉट में, बाजारों में सन्नाटा

विज्ञापन
हाथरस: घंटाघर बांस मंडी चौराहे पर लगा बैरियर और मौके पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हॉटस्पॉट से शहर के सभी प्रमुख बाजार सोमवार को बंद रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कुछ स्थानों पर जरूर लोगोें ने बैरिकेडिंग को हटाकर आवाजाही की। बाजार बंद होने की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। लगातार कोरोना के संक्रमित मरीज मिलने से शहर का ज्यादातर हिस्सा इलाका हॉटस्पॉट में शामिल है।
ऐसे में शहर के लगभग सभी मुख्य बाजारों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर रखा है। यही नहीं शहर की गली-मोहल्लों में भी प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगा रखी है। ऐसे में लोग अपने घरों में कैद हैं। सोमवार को भी यही स्थिति देखने को मिली और लोग घरों में कैद ही नजर आए, अलबत्ता कुछ स्थानों पर जरूर लोगों ने बैरिकेडिंग हटा दी और बैरिकेडिंग से दूसरी ओर आवाजाही की। कई स्थानों पर इन लोगों को पुलिस ने भी रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने नहीं किया सामाजिक दूरी का पालन
हाथरस। शहर में सुबह से ही आगरा-अलीगढ़ रोड, मथुरा रोड, इगलास रोड, जलेसर रोड पर लोगों की आवाजाही शुरू हुई तो कई स्थानों पर जाम लग गया। लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन उन्होंने कहीं भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। तमाम लोग घरों से बिना मास्क पहने भी नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें