फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुबह बाजार खुले तो उमड़ी भीड़, नहीं हुआ सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण कम होता जा रहा है, लेकिन लोग फिर लापरवाह होते जा रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। बिना मास्क के घूमते हुए दिखाए दे रहे हैं। शुक्रवार को जब बाजार खुले तो यही स्थिति दिखाई दी। हालांकि कई स्थानों पर पुलिस ने दुकानें बंद कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब बाजार खुले तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए। ऐसी तमाम दुकानें खुली, जिनकी कर्फ्यू में खोलने की इजाजत नहीं है। दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। काफी दुकानें तो शाम तक खुली रहीं। हालांकि कुछ बाजारों में सन्नाटा रहा। पूरे दिन सड़कों पर आवाजाही देखने को मिली। काफी लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें