फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्वस्थ रहने के लिए सुबह व्यायाम जरूरी : हरिकेश

विज्ञापन
हाथरस : एसएसडी पब्लिक स्कूल में मशाल जलाकर खेलकूद प्रतियागिता की शुरुआत करते हरिकेश पहलवान व अन्? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के स्पोर्टस कांप्लेक्स पर रविवार को फिट इंडिया कॉरपोरेट ओलंपिक मैत्री 2021 का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया अभियान के तहत किया गया। इस ओलंपिक के मुख्य अतिथि भारत केसरी हरिकेश पहलवान थे। यहां बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि भारत केसरी हरिकेश पहलवान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर और ओलंपिक मशाल जलाकर और गोला फेंककर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी को सुबह-सुबह कम से कम 30 से 40 मिनट तक व्यायाम और योगा आदि करना चाहिए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ नृत्य और संगीत की प्रस्तुति से समां को बांध दिया। मार्च पास्ट में केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक ऑफ आयावर्त, एक्सिस बैंक, ईजी डे कॉरपोरेट, रिलायंस इंश्योरेंश, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व अन्य विद्यालयों की टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि लीड बैंक मैनेजर कार्तिकेय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधक दिनेश सेकसरिया और प्रबंध समिति के सदस्य शिवांग सेकसरिया, गौरांग सेकसरिया, देवांश सेकसरिया, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. विनोदचंद्र शर्मा, उप.प्रधानाचार्य, कमलेश कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। यहां पर 200, 400 और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, लेमन रेस, हर्डल रेस आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। आयोजन में ईजी डे कॉरपोरेट प्रथम और पंजाब नेशनल बैंक द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों ने तरह-तरह के व्यजंनों की दुकानें भी लगाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें