हाथरस में सोमवार को निपुण असिस्मेंट टेस्ट यानी नाट का आयोजन होगा। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के डेढ़ लाख से अधिक बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा की सुविधा को लेकर जिलेभर के अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। डेढ़ सौ से अधिक अधिकारी व विभागीय लोग परीक्षा में लगाए गए हैं। प्रत्येक को पांच-पांच स्कूलों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा एक से आठवीं तक में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का सरल एप के माध्यम से निपुण असिस्मेंट टेस्ट सोमवार को होगा। परीक्षा को सकुशल एवं सुचिता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विभाग कई दिनों से तैयारी में जुटा है। जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी विद्यालयों के निरीक्षण में लगाई गई है। कम से कम पांच विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला परियोजना कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है।
इन शिक्षकों की लगाई गई कंट्रोल रूम में ड्यूटी
- - हरवीर सिंह (सअ) प्रावि गंगौली, हाथरस।
- - गिर्राज शुक्ला (सअ) प्रावि सोखना नगर क्षेत्र हाथरस।
- - अनुरोध कुमार (सअ) प्रावि नगला ततार हसायन।
- - दीपक शर्मा (सअ) प्रावि कुंवरपुर मुरसान।
- - पवन कोयल (सअ) प्रावि रुदायन नंबर-02 सासनी।
- - अतुल गौतम (सअ) प्रावि नगला नाई सासनी।
ये हैं कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर
9045169293, 8393836004, 9760309339, 8126335233, 7895231818, 9780592612, 9084136991
निपुण असिस्मेंट टेस्ट के लिए जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी निरीक्षण के लिए लगाई गई है। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों की ओएमआर सीट को शिक्षक बच्चों से जानकारी लेकर खुद भरेंगे। वहीं कक्षा चार से आठवीं तक की ओएमआर सीट पर बच्चे परीक्षा देंगे।
-संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी