फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बिजली महकमे के एक दर्जन से अधिक कर्मी होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड सादाबाद में कार्यरत एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद महकमे के एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। इस कारण सादाबाद का खंडीय कार्यालय तीन दिन बंद रहेगा। विभाग के अन्य कर्मचारियों में भी बेचैनी बढ़ गई है।
उल्लेखनीय है कि सादाबाद के एसडीओ कार्यालय में शहर के साकेत कॉलोनी निवासी एक युवक कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। बीते दिनों इस कंप्यूटर ऑपरेटर को बुखार होने के चलते कार्यालय से वापस कर दिया। अब उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बिजली महकमे में खलबली मची हुई है। एसडीओ, कैशियर, बाबू सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मियों को होम क्वारंटीन के निर्देश अफसरों ने दिए है। अधीक्षण अभियता हरीमोहन का कहना है कि कर्मी के जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी कर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया है। कार्यालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें