फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 16 हजार से अधिक नलकूप उपभोक्ताओं पर है 80 करोड़ रुपये का बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 16 हजार से अधिक नलकूप उपभोक्ताओं पर बिजली महकमे का 80 करोड़ रुपये का बकाया है। इसे वसूलने के लिए बिजली अब बिजली विभाग कनेक्शन काटने का अभियान चलाएगा। अफसरों ने बकाया वसूली के लिए टीमों का गठन भी कर लिया है।
तमाम कोशिशों के बाद बिजली विभाग को बकाया हाथ नहीं लगा। ओटीएस में पंजीकरण के बाद भी नलकूप किसान बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। कई बकायेदारों से बिल जमा करने की सोशल मीडिया की मदद से गुजारिश भी कर ली। अब नवंबर माह के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नलकूप किसान महकमे के रडार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 16 हजार आठ सौ किसानों पर 80 करोड़ रुपये को वसूलने के लिए जेई एसडीओ सूची सौंप दी गई है। सभी को डिस कनेक्शन के लिए टारगेट भी तय कर दिए गए हैं। अब जल्द डिस कनेक्शन टीमें बकायेदारों के यहां दस्तक देंगी। इस मामले में अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि 16 हजार आठ सौ किसानों से 80 करोड़ रुपये बकाया वसूलने के लिए डिसकनेक्शन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें