फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बंदरों ने किशोर, किशोरी को काटकर घायल किया

विज्ञापन
हाथरस : बंदरों के काटने से घायल किशोरी। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तामसी में मंगलवार की सुबह बंदरों ने एक किशोर एवं किशोरी को काट लिया, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। किशोरी तो बंदरों से बचने के प्रयास में छत से गिर पड़ी, जिससे उसकी दोनों टांगों में फ्रेक्चर हो गया।
गांव तामसी निवासी ओमवीर सिंह की आठ वर्षीय पुत्री सिम्मी मंगलवार की सुबह छत पर गई थी। उसी समय बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया। बचने की कोशिश में किशोरी छत से कूद पड़ी, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसके दोनों पैरों में फ्रेक्चर बताया। इधर, इसी गांव के निवासी लोकेंद्र प्रताप सिंह के पांच वर्षीय पुत्र युवराज को भी बंदरों ने घेर लिया और उसको पेट व पैर पर काटकर घायल कर दिया। उसका उपचार भी निजी अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें