न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एमएलडीवी मेमोरियल क्रिकेट सीरीज 2021 का शुभारंभ डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ। पहले दिन का मैच एमएलडीवी इंटर कॉलेज की टीम ने जीता।
एमएलडीवी एवं आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक व डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने दोनों टीमों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। टॉस जीतकर डीआरबी इंटर कॉलेज के कप्तान शोहिब खान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डीआरबी इंटर कॉलेज की टीम की प्रारंभिक शुरुआत बहुत खराब रही। डीआरबी इंटर कॉलेज की पूरी टीम 10.3 ओवर में 83 रन बनाकर आउट हो गई।
एमएलडीवी की टीम ने 11.2 ओवर में तीन विकेट से शृंखला का प्रथम मैच जीत लिया। दूसरा मैच बृहस्पतिवार चार मार्च को खेला जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रामनिवास दुबे, पुष्पेंद्र कुमार हरित, सुनील गौतम, हर्षित गुप्ता एडवोकेट, पुनीत गुप्ता, सतीशचंद्र गुप्त पूर्व प्रबंधक, अमित सिंह, रामू माहेश्वरी, भीकेंद्र कुमार वार्ष्णेय, चैतन्य प्रकाश, दाऊदयाल, कुमुद कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।