फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायतराज विभाग के मिशन निदेशक आज करेंगे समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पंचायतराज विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की सात नवंबर को मिशन निदेशक पंचायतराज समीक्षा करेंगे। मंडलीय समीक्षा को लेकर विभागीय अधिकारियों में खलबली मची हुई है। रविवार को अवकाश के दिन भी जिला मुख्यालय से लेकर सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में योजनाओं को लक्ष्य सापेक्ष पूर्ण करने की कार्रवाई की गई। ओडीएफ प्लस के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों का मिशन निदेशक स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों को पूर्ण कराने में अफसर जुटे रहे।
पंचायतराज विभाग के मिशन निदेशक सात नवंबर को अलीगढ़ में विभागीय कार्यों की मंडलीय समीक्षा करेंगे। विभाग के माध्यम से हुए कार्यों की योजना वार समीक्षा की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ओडीएफ प्लस के जरिये कराए जा रहे कार्यों के बारे में भी पीपीटी के माध्यम से जानकारी ली जाएगी। इसे लेकर रविवार को पंचायतराज विभाग के कार्यालय से लेकर सभी ब्लॉक कार्यालयों में योजनाओं को लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा किया गया, जिससे ग्राम पंचायत के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। मिशन निदेशक ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत चल रहे कार्यों का किसी ग्राम पंचायत में जाकर मुआयना कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें