फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बसों की कमी से जूझ रहे यात्री, बसस्टैंड पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सहालग में यात्रियों की भीड़ अधिक निकल रही है, लेकिन यात्रियों के लिए रोडवेज बसों का संकट खड़ा हो गया है। रही-सही कसर दूसरे डिपो की बसें बाईपास से सीधे निकलकर पूरी कर रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार की शाम को रोडवेज बस स्टैंड पर जैसे आगरा की ओर से बस आई तो उसमें सवार होने के लिए मारामारी मच गई। इस दौरान यात्रियों में आपस में भिड़ गए, जिससे वहां हंगामा हो गया। ऐसा कई बसों में हुआ।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इनमें से कई बसें सामान के अभाव में मार्ग पर नहीं आ पा रही हैं। वहीं हाथरस और अलीगढ़ को छोड़कर अन्य डिपो की बसें शहर के अंदर आने की बजाय बाईपास से सीधे निकल रही हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश की भी इन बसों के चालक-परिचालकों को कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण रोडवेज बसस्टैंड व अन्य सार्वजनकि स्थलों पर यात्रियों को काफी काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार की शाम को करीब चार बजे आगरा की ओर से एक बस आई। बस में सवार होने के लिए मारामारी मची। भीड़ अधिक होने के चलते छोटे बच्चों के संग जो यात्री वह सवार नहीं हो पाए। इसे लेकर यात्री आपस में भिड़ गए। इस दौरान बस स्टैंड पर हंगामा हुआ। इससे डिपो के अफसर अनजान रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें