न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
घर से लापता हुए शहर के युवा व्यापारी दूसरे दिन जयपुर में मिले हैं। परिजनों और स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी हो गई है।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय पंजाबी क्वार्टर निवासी 29 वर्षीय अर्पित अग्रवाल पुत्र दिनेश कुमार अग्रवाल बुधवार की सुबह अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़कर लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की थी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला था।
परिजनों ने उनके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी तो पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई थी। अब अर्पित अग्रवाल जयपुर में मिले हैं। कोतवाली निरीक्षक सदर का कहना है कि अर्पित अग्रवाल जयपुर में मिले हैं। परिजनों को भी इसकी जानकारी हो गई है। संवाद