फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस के बदमाश की आगरा में हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली, हुआ घायल

Sun, 11 May 2025 11:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

2 वर्ष पूर्व आगरा में भी कुलदीप ने डकैती की थी। इस डकैती में मीतई के दो युवक शामिल थे। दोनों युवक मथुरा में हुई लूट की घटना को लेकर जेल में सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा सदर बाजार क्षेत्र में सीओडी ग्राउंड के पास 10 मई रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। यह बदमाश कुलदीप जिले के थाना चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई का रहने वाला है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 2 वर्ष पूर्व आगरा में भी कुलदीप ने डकैती की थी। इस डकैती में मीतई के दो युवक शामिल थे। दोनों युवक मथुरा में हुई लूट की घटना को लेकर जेल में सजा काट रहे हैं। वहीं, कुलदीप शातिर किस्म का अपराधी है। गांव में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है, उसका बड़ा भाई शादीशुदा है और गांव में ही रहकर पिता हरि मोहन के साथ खेती-बाड़ी कर रहा है। 

10 मई रात आगरा सदर थाना पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। रात के समय बिना नंबर की बाइक से संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो उसने बाइक को दौड़ा दिया। सीओडी ग्राउंड के पास गड्ढा होने पर वह बाइक सहित गिर पड़ा। आगरा एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी सदर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में वांछित था। उसके पास से चोरी के 50 हजार रुपये व जेवर बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें