फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोविड मरीजों से वीडियो कॉल के जरिए प्रभारी मंत्री ने जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों, जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति व प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने सांसद राजवीर सिंह दिलेर के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री व सांसद ने कोविड-19 के मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ता की।
उन्होंने मरीजों से खाने-पीने और दवाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि हमें समय से भोजन एवं दवाएं प्राप्त हो रही हैं। हमें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। प्रभारी मंत्री ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और एमडीटीबी हॉस्पिटल में बने एल टू अस्पताल का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि हॉस्पिटल में उपलब्ध बेड, जनपद में कोविड संक्रमण की स्थिति, जीवन रक्षक दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन, कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता, साफ-सफाई रखी जाए। इस अवसर पर डीएम रमेश रंजन, एसपी विनीत जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी अंजली गंगवार, विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें