फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: राजस्थान से प्रवासी मजदूरों का आना हुआ शुरू

विज्ञापन
हाथरस: राजस्थान से आए बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर के लोग स्टेडियम में परिजनों के साथ बैठे ह? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए शासन की ओर से हाथरस जिले को यूपी का नोडल केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को जिले में राजस्थान से प्रवासी मजदूरों की पहली बस आई थी। जिला प्रशासन ने इन प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात कर दिया है। इन टीमों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद प्रशासन की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से रोडवेज बसों के माध्यम से संबंधित जिलों को रवाना किया जा रहा है।
शासन स्तर से राजस्थान में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके जिलों में भेजा जा रहा है। इसके लिए शासन ने जिला हाथरस को नोडल केंद्र बनाया है। इन प्रवासी मजदूरों को इनके जिले तक भिजवाने का जिम्मा शासन ने यहां जिला प्रशासन को दिया है। यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रवासी मजदूरों को बसों के जरिए राजस्थान से लाया जा रहा है। इन प्रवासी मजदूरों को स्टेडियम में मंडलवार बने टेंटों में रोका जा रहा है। इसके बाद इन लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें लगाई हैं। 18 मंडलों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। साफ सफाई से लेकर रोडवेज बसों की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। शनिवार की सुबह से रोडवेज बसों का आना शुरू हो गया है। बसों से आने वाले लोगों को संबंधित जिले भेजा जा रहा है। प्रशासन ने सुबह से ही रोडवेज बसों का जरुरत के अनुसार एकत्रित कर रखा है। जिससे कि कामगार मजदूरों को भेजने के लिए कोई समस्या न आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें