हाथरस : बीएसए को ज्ञापन देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने 24 मार्च 2022 के अवरुद्ध वेतन को बहाल करने के लिए बीएसए का आभार जताया। शिक्षकों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की। दो सितंबर 2021 और 21 सितंबर 2021, 22 अप्रैल 2022 को निरीक्षण के दौरान विभिन्न कारणों से एक दिन के अवरुद्ध वेतन की बहाली पर भी चर्चा की गई।
ग्रीष्मावकाश अवधि में विद्यालयों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पेट्रोलिंग के लिए थानाध्यक्षों को आदेश जारी करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखने के लिए ज्ञापन दिया गया। बीएसए ने एसपी को पत्र लिखने के लिए संगठन को आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री भूपेंद्र कुमार सेंगर, मंडलीय अध्यक्ष तेजवीर सिह, प्रमोद कुमार, मृदुलकुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, श्रीकृष्ण उपाध्याय, रवेंद्र यादव आदि शामिल थे। संवाद