फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसान हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस : एसपी दफ्तर पर ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के एक गांव में किसान की हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंचकर वहां एसपी के पीआरओ को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और वहां ज्ञापन दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि यदि मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर तरह से संघर्ष करेगी। इस मौके पर रोशनलाल वर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री, गिरिराज सिंह गहलोत, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, संजीव वार्ष्णेय एडवोकेट, अविनाश पचौरी, पं. ऋषि कुमार कौशिक, कन्हैयालाल पुलंद, वली मोहम्मद, मुवीन खान, हरिशंकर वर्मा, कपिल नरूला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें