फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : काली पट्टी बांधकर खंड शिक्षाधिकारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस : प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देते खंड शिक्षा अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को जिले भर के खंड शिक्षा अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि ओसी कलेक्ट्रेट को दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी पदोन्नति, वेतन, एसीपी एवं बिना किसी पक्ष को जाने बगैर प्रदेश के 119 खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय निरीक्षक संघ के आह्वान पर जनपद हाथरस निरीक्षक संघ कार्यकारिणी इकाई ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को दिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हरिकिशोर सिंह, गिर्राज सिंह, भुवन प्रकाश, लक्ष्मीकांत, भुवनेश चौधरी, शुभम कुमार, अखिलेश प्रताप सिंह एवं उदित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें