फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस मेला श्री दाऊजी महाराज: आधी रात तक हुआ भजन संध्या, राधा-कृष्ण भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

Tue, 24 Sep 2024 06:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भजन गायक भारत भूषण ने, गोवर्धन गिरधारी जय हो तुम्हारी, मैं आया शरण तुम्हारी, मोर पंख वाला मिल गया भजन से भक्तों की तालियां बटोरीं। वहीं जो राधा-राधा गाते हैं उन्हें हरि मिल जाते हैं, भजन के साथ पंडाल में भक्तों ने नृत्य किया। 
विज्ञापन
भजन संध्या में भजन प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में 23 सितंबर देर रात तक भजन संध्या का आयोजन किया गया। गोवर्धन से आए भजन गायक पं. भारत भूषण व वृंदावन से आए बाबा विष्णु बाबरा ने राधा-कृष्ण व बलदाऊ के भाजनों से पंडाल को गुंजाएमान कर दिया।

विज्ञापन

 
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, समाजसेवी कपिल लोहिया, मधु लोहिया व राज वार्ष्णेय एडवोकेट ने किया। संयोजक अमित कुशवाहा ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। भजन गायक भारत भूषण ने, गोवर्धन गिरधारी जय हो तुम्हारी, मैं आया शरण तुम्हारी, मोर पंख वाला मिल गया भजन से भक्तों की तालियां बटोरीं। वहीं जो राधा-राधा गाते हैं उन्हें हरि मिल जाते हैं, भजन के साथ पंडाल में भक्तों ने नृत्य किया। 

गायक विष्णु बाबरा के भजन रंगीली राधा छबीलो कृष्णा, को भक्तों ने खूब पसंद किया। देर रात तक दोनों भजन गायकों ने मेला पंडाल का माहौल भक्तिमय कर दिया। संचालन अतुल अंधीवाल एडवोकेट ने किया। दोनों कलाकारों की जुगलबंदी ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राजेश सिंह गुड्डू, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. राहुल सिंह, अनिल कुशवाहा, कपिल भाटिया, तापेंद्र सिंह, विशाल दीक्षित, आकाश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें