फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दवा की दुकान में आग से लाखों की दवाएं जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

गांव नगला पतुआ में अज्ञात कारणों से एक दवा की दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। दुकानदार ने शरारती तत्वों पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है।
गांव नगला पतुआ में न्यू विवेक मेडिकल स्टोर की दुकान है। सोमवार की देर शाम को इस दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देखकर आसपास के ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। दुकान स्वामी भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान स्वामी का आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने उनकी दुकान में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगाई है। करीब लाख रुपये की दवाएं आग में जलकर राख हो गईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें