हाथरस : स्काउड गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद डीआईओएस व अन्य। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड जनपद हाथरस की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाथरस में डीआईओएस रीतू गोयल, जिला मुख्यायुक्त/उप शिक्षा निदेशक डॉ. ऋचा गुप्ता और बीएसए संदीप कुमार की उपस्थिति में हुई। इसमें डीआईओएस ने सीबीएससी बोर्ड व वित्तविहीन विद्यालयों में पंजीकरण पर जोर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने स्काउट भवन मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई में स्थापित किए जाने की सहमति दी।
उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों के किसी भी सर्विस कार्य में धन की बाधा नहीं उत्पन्न होगी। जिला मुख्यायुक्त ने कहा कि प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत प्रशिक्षकों को मानदेय दिया जो और वार्षिक कार्य योजना के तहत ही कार्यक्रम किए जाएं। बीएसए ने समिति के सामने बेसिक के स्काउट एवं गाइड के यूनिट लीडर को बेसिक कोर्स के प्रशिक्षण भी साथ-साथ कराए जाने पर बल दिया।
बैठक में जिला आयुक्त स्काउट दिलीप कुमार अमौरिया, जिला आयुक्त गाइड ममता उपाध्याय, जिला सचिव डॉ. ओमवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रामबाबू सिंह, मुख्यालय कमिश्नर स्काउट सत्यभान गुप्ता. डॉ राजीव अग्रवाल, डीओसी गाइड सोनाली वार्ष्णेय थीं। संचालन डीओसी स्काउट धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। संवाद