फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मीडियाकर्मी का उपचार के दौरान दिल्ली में निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक मीडियाकर्मी की शुक्रवार की देर शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मौत हो गई। वह ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए थे और एम्स में उनका उपचार चल रहा था। मीडियाकर्मी के निधन की जानकारी मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार की सुबह यहां उनका शव लाया गया और गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार की शाम से पूरे दिन शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी रहा।
स्थानीय आशीर्वाद गार्डन निवासी मीडिया कर्मी रतन गुप्ता (39 वर्ष) पुत्र स्वामीनाथ गुप्ता पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। कोरोना संक्रमण के दौरान ही वह ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए। उन्होंने आगरा भी अपना उपचार कराया, लेकिन उसके बाद जब स्वस्थ नहीं हुए तो परिजन उपचार के लिए कुछ दिन पहले एम्स दिल्ली ले गए। वहां शुक्रवार की शाम को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन दिन पहले गुप्ता ने अपनी फेसबुक पर खुद इसकी जानकारी दी थी कि वह कोरोना संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से वह जंग जीत चुके हैं, लेकिन अब उन्हें ब्लैक फंगस ने जकड़ लिया है और वह एम्स में अपना उपचार करा रहे हैं। उनके निधन की जानकारी मिलते ही मीडिया जगत व शहर में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार की सुबह उनके शव को यहां पत्थरवाली श्मसान स्थल लाया गया और वहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, जिलाधिकारी रमेश रंजन का कहना है कि अभी एम्स से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, इसलिए मृत्यु किस वजह से हुई, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें