लखनऊ में इसी सप्ताह हुई समीक्षा बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. एमआई आलम के साथ पांच एमओआइसी शामिल हुए। मुरसान, सासनी, महौ, हसायन और सिकंदराराऊ सीएचसी के प्रभारी भी इस बैठक में गए थे। इस बैठक में जिले के उन बच्चों पर फोकस रहा, जो खसरा का टीका लगवाने से वंचित रह गए हैं। जनपद को खसरा मुक्त बनाने के लिए हो रही तैयारियों का जायजा लिया गया।
हाल ही में मिले थे दो खसरा मरीज
हाल ही में दो बच्चे खसरा ग्रसित मिले थे। सितंबर में सिकंदराराऊ और अक्तूबर में मुरसान में एक-एक बच्चा खसरा पीड़ित मिला था। इनकी जांच कराने के बाद आस-पास के 50 घरों की भी स्क्रीनिंग की गई थी। इसके बाद से खसरा टीका लगने से छूट गए बच्चों की तलाश तेज कर दी गई है।