फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मयंक ने जीता बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
हाथरस : सरस्वती डिग्री कॉलेज में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरस्वती डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्रों की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मयंक विजेता रहा।
मंगलवार को सरस्वती डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश ने सभी प्रतियोगिताओं का परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता में 20 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रथम मैच शेखर और जयप्रकाश के बीच हुआ, जिसमें जयप्रकाश ने 2-0 से जीत दर्ज की। मयंक और अमर में से मयंक ने 2-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनी अभिषेक में से अभिषेक ने 2-1 से जीत दर्ज की। अंशुल व कृष्ण में से अंशुल ने 2-1 से जीत दर्ज की। शुभम व भुवनेश में से शुभम ने 2-0 से जीत दर्ज की। उदित व जयप्रकाश में उदित ने 2-1 से जीत दर्ज की। सेमिफाइनल में उदित एवं मयंक और अभिषेक एवं तुषार के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मयंक और तुषार ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में मयंक विजेता रहे। सभी विजेताओं को प्राचार्य ने बधाई दी और उन्हें वार्षिकोत्सव पर पुरस्कृत करने की बात कही। वार्षिक खेलकूद का संचालन प्रभारी डॉ. स्वतेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हो रहा है। तीन मार्च को छात्र-छात्राओं का टेबल टेनिस का मैच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें