न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने व हत्या का आरोप लगाते विवाहिता के ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
लतीफ खां पुत्र बहादुर खां निवासी गुतहरा सहपऊ ने अपनी बेटी साइना की शादी दान दहेज देकर गांव गोपालपुर निवासी रजाक पुत्र इशाक खां के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर साइन के साथ मारपीट करने लगे। बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।