न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर से सटे एक गांव की विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के परिजनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को उसका पड़ोसी युवक अपने साथ ले गया। दोनों के प्रेम प्रसंग के चर्चे गांव में आम थे। अब पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
विवाहिता दो दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गई थी। पति ने खोजबीन की तो पता चला कि वह पड़ोस के युवक के साथ चली गई है। पुलिस ने प्रेमी के भाई को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद