फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस: दहेज हत्या के आरोपी पु​लस की ​​गरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला मान में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह से झुलसी विवाहिता की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पिता पुत्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बदायूं निवासी रब्बू ने डेढ़ साल पहले अपनी बेटी संध्या की शादी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला मान निवासी मनोज पुत्र प्रेमसिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दान दहेज के ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। इसे लेकर वह संध्या को आए अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने संध्या को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से धुआं उठता देख आस-पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए। बुरी तरह से झुलसी नव विवाहिता को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति मनोज और उसके ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ धारा 498ए, 304बी व डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को मनोज कुमार व उसके पिता प्रेमसिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विनोद कुमार, एसआई दयानंद सिंह, राहुल यादव, प्रवीण कुमार, अरुणा तेवतिया शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें