फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सत्यापन में फर्जी निकली बीएड की मार्कशीट, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्त हुए एक शिक्षक की बीएड की मार्कशीट सत्यापन में फर्जी आई है। जिस पर बीएसए ने शिक्षक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जबाव मांगा है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा पंकज शर्मा पुत्र हरीमोहन शर्मा को प्राथमिक विद्यालय गोलपुरा विकास खंड सहपऊ में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी गई थी। लेकिन, सत्यापन में बीएड की मार्कशीट फर्जी पाई गई है। बीएड अनुक्रमांक 1401157414 वर्ष 2015 के अंकपत्र को भी सत्य साईं यूनिवर्सटी ऑफ टेक्नोलोजी एंड मेडिकल साइन्सेस सिहोर, मध्य प्रदेश भेजा गया। सत्यापन रिपोर्ट में बताया गया कि पंकज शर्मा इस विश्वविद्यालय में बीएड पाठ्यक्रम में नामांकित नहीं है और इस विश्वविद्यालय से बीएड की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। उक्त छात्र के संलग्न अंक प्रमाण पत्र पूर्णत: असत्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अंकपत्र की छायाप्रति पर नोट वेरीफाइड एज पर रिकार्डस (असत्य) अंकित किया गया है। इसे लेकर अब बीएसए ने पंकज शर्मा को नोटिस जारी कर उसका पक्ष पूछा है। बीएसए शाहीन ने बताया कि बीएड की अंकतालिका के संबंध में साक्ष्यों सहित अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है, अन्यथा की स्थिति में शिक्षक के खिलाफ एक पक्षीय विभागीय कार्रवाई कर दी जाएगी, जिसके जिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें