फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के बाद भी खुल रहे बाजार, सामाजिक दूरी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के बाद भी बाजारों में रोजाना भीड़ उमड़ रही है। अब तक पुलिस एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दुकानदारों के खिलाफ दर्ज कर चुकी है लेकिन फिर भी दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर दुकानें खोल रहे हैं और इन दुकानों पर भीड़ भी लग रही है। मंगलवार को सुबह जब दुकानें खुली तो काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी भूल गए। तमाम लोग बिना मास्क के भी नजर आए। हालांकि कुछ बाजारों में जरूर सन्नाटा नजर आया। इधर, शराब की दुकानों पर शाम तक शराब बिकी।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के बाद भी मंगलवार को बाजारों में भीड़ उमड़ी। सुबह ही तमाम लोग दुकानों पर एकत्रित हो गए। प्रशासन ने दवा, दूध, सब्जी, फल के अलावा किराना की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है लेकिन किराना की आड़ में लोग ऐसी दुकानों को भी खोल रहे हैं, जिनकी अनुमति नहीं है। मंगलवार की सुबह से ही यह स्थिति नजर आई। लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ी तो इस दौरान सामाजिक दूरी लोग भूल गए। सड़कों पर आवाजाही बनी रही। काफी लोग बिना मास्क के भी नजर आए। पूरे दिन सड़कों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। कुछ बाजारों में जरूर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें