न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन के शोक में मेला श्रीदाऊजी महाराज में भी कुछ कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। मेले में शनिवार को कुश्ती दंगल नहीं हुआ। दंगल संयोजक राजेश गुड्डू ने बताया कि दंगल को आगे एक और दिन कराने पर कमेटी से विचार किया जाएगा।
उसके बाद दंगल कराया जाएगा। दंगल कमेटी ने पूर्व ऊर्जामंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। इधर, मेले में शनिवार को ब्राह्मण महासभा के शिविर का भी उद्घाटन होना था, लेकिन पूर्व मंत्री के निधन के चलते यह कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया। संवाद