न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दतौरा में हुई ग्राम प्रधान के भाई की हत्या के मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दतौरा निवासी ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार का 27 साल का भाई बलवंत पुत्र रामवीर मंगलवार की रात को करीब दस बजे खाना खाकर घर से बाहर गली में टहने के लिए निकला था। इसी बीच अज्ञात व्यक्तियों ने उसके ऊपर गोली चला दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
ग्राम प्रधान व मृतक के भाई हरेंद्र कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी रीतेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। ताकि सही बात सामने आ सके। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा। संवाद